मूसेवाला हत्या केस का आरोपी गैंगस्टर टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से हुआ फरार: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू रविवार तड़के मानसा पुलिस की हिरासत से भाग गया। पटियाला रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने पीटीआई से कहा, "पुलिस पार्टियां लगी हुई हैं और हम उसे जल्द ही पकड़ लेंगे।" बकौल रिपोर्ट्स, पंजाब पुलिस ने पंजाब व हरियाणा में तलाशी अभियान शुरू किया है।