मूसेवाला हत्या केस के आरोपी टीनू के हिरासत से भागने के बाद पंजाब में पुलिस अधिकारी सस्पेंड
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के रविवार को मानसा पुलिस की हिरासत से फरार होने के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोषी पुलिस अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, "सीआईए इनचार्ज को सस्पेंड किया गया है और उन्हें...धारा-311 के तहत सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है।"