मूसेवाला हत्याकांड में आतंकी लिंक की जांच के लिए एनआईए को मिली लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत
दिल्ली के एक कोर्ट ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एजेंसी बिश्नोई के आतंकी संगठनों के साथ लिंक की जांच कर रही है। एनआईए ने कोर्ट से कहा कि बिश्नोई को पाकिस्तान से मटीरियल मिल रहा है।