मृत नवजात को मुंह में भरकर यूपी के अस्पताल में घूमता हुआ देखा गया कुत्ता
महराजगंज (उत्तर प्रदेश) के ज़िला अस्पताल में एक कुत्ता मृत नवजात को मुंह में भरकर घूमता दिखा जिसके बाद जांच शुरू की गई है। अस्पताल प्रबंधन ने तीन सफाईकर्मियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। बकौल रिपोर्ट्स, मृत पैदा हुए बच्चे के शव को उसके परिवार ने लेने से मना करते हुए कथित तौर पर कूड़ेदान में छोड़ा था।