मृतक अग्निवीर को सैन्य सम्मान न मिलने पर विवाद के बीच मान ने घोषित किया ₹1 करोड़ मुआवज़ा
पंजाब निवासी अग्निवीर अमृतपाल सिंह की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि न होने पर विवाद के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश की नीति के तहत सिंह के परिवार के लिए ₹1 करोड़ मुआवज़ा घोषित किया है। उन्होंने कहा कि महान सपूत की शहादत का अपमान अत्यंत निंदाजनक है और वह यह मुद्दा केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे।