मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं हैं: एमपी के मंदिर में हुए हादसे पर राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंदौर (मध्य प्रदेश) में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की बावड़ी (कुएं) की छत धंसने के हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया है। उन्होंने कहा, "हादसे की खबर बहुत दुखद है। दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।"