मृतकों में सबसे ज्यादा दक्षिण भारत के, शवों को लेकर कोच्चि पहुंचेगा विमान
भारतीय वायु सेना का विशेष विमान 45 भारतीयों के पार्थिव शरीर को लेकर कुवैत से रवाना हो गया है। यह विमान केरल के कोच्चि पहुंचेगा। इस विमान में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी हैं। सिंह गुरुवार को कुवैत पहुंचे और वहां भारतीयों के शवों को जल्द सौंपे जाने के लिए कुवैत के अधिकारियों के साथ समन्वय किया।