'मेक माय ट्रिप' ने जी20 को लेकर कहा- 'दिल्ली बंद'; पुलिस द्वारा गलत बताने पर दिया स्पष्टीकरण
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 'मेक माय ट्रिप' द्वारा उसके ग्राहकों को भेजे गए ईमेल में जी20 समिट को लेकर 8-10 सितंबर तक 'दिल्ली बंद' होने का दावा गलत है। पुलिस ने ईमेल का स्क्रीनशॉट ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली बंद नहीं है।" मेक माय ट्रिप ने कहा, "हमारे ईमेल का मतलब था कि शिक्षण संस्थान,...बैंक और...अधिकतर ऑफिस बंद रहेंगे।"