मेकर्स के पास विकल्प होगा तो वे मुझे नहीं लेंगे: 'बिग बॉस' को हर वर्ष होस्ट करने पर सलमान
ऐक्टर सलमान खान ने हर वर्ष रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' होस्ट न करने की खबरों पर कहा है, "कभी-कभी मैं इनसे परेशान होकर बोल देता हूं...मैं ये शो नहीं कर रहा...लेकिन इनके (मेकर्स) पास विकल्प क्या बचा है।" सलमान ने मज़ाकिया तौर पर कहा, "अगर इनके पास विकल्प हो तो ये मेरे पास नहीं आएंगे...मैं खुद अपने पास नहीं जाऊं।"