मेकर्स ने 'गदर-2' की पहली झलक की शेयर, सनी देओल बैलगाड़ी का पहिया उठाते आए नज़र
प्रोडक्शन कंपनी 'ज़ी स्टूडियोज़' ने मंगलवार को 2023 के अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसमें फिल्म 'गदर-2' की पहली झलक भी नज़र आई। वीडियो में ऐक्टर सनी देओल को बैलगाड़ी का पहिया उठाते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है, गदर-2 में सनी के साथ ऐक्ट्रेस अमीषा पटेल भी नज़र आएंगी।