मेक्सिको के विदेश मंत्री ने महारानी की अंत्येष्टि में सेल्फी लेकर ट्वीट की; हुई आलोचना
लंदन (यूके) में सोमवार को महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की अंत्येष्टि के दौरान अपनी पत्नी के साथ एक सेल्फी लेकर पोस्ट करने को लेकर मेक्सिको के विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड की आलोचना हो रही है। सेल्फी ट्वीट करते हुए मार्सेलो ने लिखा, "महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय की राजकीय अंत्येष्टि में।" एक ट्विटर यूज़र ने कमेंट किया, "आप किसी बर्थडे पार्टी में नहीं हैं।"