उद्घाटन के तुरंत बाद मेक्सिको में टूटा पैदल पुल, सामने आया उससे नीचे गिरते लोगों का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें क्वेरनावाका (मेक्सिको) में उद्घाटन के तुरंत बाद पैदल पुल टूटने के बाद लोग नीचे गिरते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नगर परिषद के सदस्य और लोग समेत स्थानीय अधिकारी 10 फीट नीचे पत्थरों और शिलाखंडों पर गिर गए। यह पुल एक रिवर वॉक का हिस्सा था।