मेक्सिको में मेयर ने मगरमच्छ से की शादी, दुल्हन के कपड़ों में मगरमच्छ की तस्वीर हुई वायरल
मेक्सिको में सैन पेड्रो हौमेलुला के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने एक परंपरा के तहत लोगों की खुशहाली के लिए मगरमच्छ जैसे जानवर केमैन से शादी की है। सोसा ने कहा, "मैं यह ज़िम्मेदारी उठाने को तैयार हूं क्योंकि हम सब एक-दूसरे से प्यार करते हैं।" दुल्हन की तरह सजाए गए केमैन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुआ है।