मेक्सिको में वैन और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की हुई मौत
मेक्सिको में रविवार को एक वैन और ट्रक की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारण की जांच की जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतकों में से कई लोग एक ही परिवार के सदस्य हो सकते हैं जो कहीं से लौट रहे थे।