मेगन ने बहस के दौरान विलियम से कहा 'अपनी उंगली मेरे चेहरे से दूर रखिए': किताब में प्रिंस हैरी
प्रिंस हैरी ने अपनी किताब में लिखा है कि उनकी शादी में प्रिंसेस शार्लट की ड्रेस को लेकर केट मिडलटन ने मेगन मर्कल से लड़ाई की थी। बकौल हैरी, मेगन ने केट को 'बच्चों वाली दिमाग की' बताया जिससे केट नाराज़ हो गईं और प्रिंस विलियम ने मेगन पर उंगली उठाई। मेगन ने कहा, "उंगली मेरे चेहरे से दूर रखिए।"