मेगा ऑक्शन के बाद किसी ने कहा था कि हमारी टीम अच्छी नहीं है: खिताब जीतने के बाद साहा
राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2022 का खिताब जीतने के बाद गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने कहा, "मेगा ऑक्शन के बाद...किसी ने कहा था कि हमारी टीम अच्छी नहीं है...लेकिन हमने उन्हें गलत साबित किया।" बकौल साहा, यह उनका पांचवां फाइनल था और दूसरा फाइनल जो उन्होंने जीता। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया।