मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे आईपीएल 2022 का सबसे तेज़ शतक लगाने वाले आरसीबी के पाटीदार
आईपीएल 2022 का सबसे तेज़ शतक लगाने वाले आरसीबी के बल्लेबाज़ रजत पाटीदार मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे। मध्य प्रदेश के 28-वर्षीय बल्लेबाज़ का बेस प्राइस ₹20 लाख था लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा था। आरसीबी ने इस साल अप्रैल की शुरुआत में पाटीदार को चोटिल लवनीत सिसोदिया की जगह टीम में शामिल किया था।