मेघालय और नागालैंड में शुरू हुई विधानसभा चुनावों की वोटिंग
मेघालय और नागालैंड में सोमवार सुबह विधानसभा चुनावों की वोटिंग शुरू हो गई। दोनों राज्यों में 59-59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। मेघालय की सोहियांग सीट पर एक उम्मीदवार की मौत के चलते चुनाव टाला गया है जबकि नागालैंड की अकुलुतो में बीजेपी उम्मीदवार निर्विरोध जीत गए हैं। दोनों राज्यों में 2 मार्च को मतगणना होगी।