मेघालय की सत्ताधारी एनपीपी के 2 एमएलए समेत 4 विधायक बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली में बुधवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी के विधायक बेंडिक्ट मराक और फेर्लिन संगमा बीजेपी में शामिल हुए। साथ ही, मेघालय टीएमसी के विधायक हिमालय शेंगप्लिआंग समेत एक निर्दलीय विधायक ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। गौरतलब है, मेघालय में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।