मेघालय के आइकॉनिक डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज के साथ मतदानकर्मियों की तस्वीर हुई वायरल
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने आइकॉनिक डबल डेकर लिविंग रूट ब्रिज से गुज़रते मतदानकर्मियों की तस्वीर शेयर की है जो वायरल हो गई है। सीईओ कार्यालय के अनुसार, मतदानकर्मी पहाड़ी इलाके में 6,000 सीढ़ियां चढ़कर व उतरकर इस ब्रिज से होते हुए अपने मतदान केंद्र पहुंचे। मेघालय में आज (सोमवार) विधानसभा चुनाव की वोटिंग हो रही है।