मेघालय में पीएम मोदी को रैली की नहीं मिली अनुमति, बीजेपी ने कहा- उन्हें कोई नहीं रोक सकता
मेघालय के खेल विभाग ने राज्य के पी.ए. संगमा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रैली आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। विभाग ने इसके लिए स्टेडियम में निर्माण कार्यों का हवाला दिया। बीजेपी नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा, "प्रधानमंत्री ने मेघालय के लोगों से बात करने का फैसला कर लिया तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता।"