मेघालय सीएम के ऑफिस पर हमला करने के आरोप में 2 बीजेपी नेताओं समेत 18 हुए अरेस्ट
तुरा (मेघालय) स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर हमला करने के आरोप में बीजेपी महिला मोर्चा की 2 पदाधिकारियों समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हमले के लिए भीड़ को उकसाने के आरोपी 2 टीएमसी नेताओं की भी तलाश शुरू की। गौरतलब है, हमला तब हुआ जब मुख्यमंत्री कोनराड संगमा कुछ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे।