'मेजर साब' से 'रनवे 34' तक अमिताभ की एनर्जी बढ़ी ही है, पूछना पड़ेगा वह खाते क्या हैं: अजय
अभिनेता अजय देवगन ने फिल्म 'रनवे 34' के को-ऐक्टर अमिताभ बच्चन को लेकर कहा है कि बीते वर्षों के साथ उनकी एनर्जी बढ़ी ही है। उन्होंने कहा, "फिल्म 'मेजर साब' (1998) से लेकर अबतक...उनकी एनर्जी बढ़ती ही जा रही है...उनसे पूछना पड़ेगा...कि वह खाते क्या हैं?" बकौल ऐक्टर, "इस उम्र में भी...उनकी शक्ल पर एक शिकन नहीं है...यह लाजवाब है।"