मेज़बान दक्षिण अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरी बार जीता महिला टी20 विश्व कप
ऑस्ट्रेलिया ने केपटाउन में महिला टी20 विश्व कप-2023 के फाइनल में मेज़बान दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार तीसरी बार महिला टी20 विश्व कप जीता। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने कुल 6 बार यह टूर्नामेंट जीता है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेथ मूनी ने सर्वाधिक 74*(53) रन बनाए। गौरतलब है, यह दक्षिण अफ्रीका का पहला क्रिकेट विश्व कप फाइनल था।