मेट गाला 2023 में पहली बार शामिल होंगी आलिया भट्ट, न्यूयॉर्क हुईं रवाना
अभिनेत्री आलिया भट्ट अमेरिका में आयोजित होने वाले फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में पहली बार शिरकत करेंगी। मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क रवाना होने का उनका एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है कि 1 मई (सोमवार) को मेट गाला का आयोजन होगा। बकौल रिपोर्ट्स, इवेंट में आलिया फैशन डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग का आउफिट पहनकर रेड कार्पेट पर उतरेंगी।