मेट गाला 2024 में भीगा हुआ टीशर्ट गाउन पहनकर पहुंचीं गायिका डोजा कैट, तस्वीरें हुईं वायरल
अमेरिकी गायिका व रैपर डोजा कैट ने मेट गाला 2024 में सफेद रंग का गीला टी-शर्ट गाउन पहना जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हो गई हैं। डोजा ने खुलासा किया है कि उन्होंने कपड़े को गीला रखने के लिए हेयर जेल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा, "गीली टी-शर्ट काफी सेक्सी दिखती है इसलिए मैंने इसे पहनने का फैसला किया।"