'मेट गाला 2024' में शामिल नहीं होंगी प्रियंका चोपड़ा, कहा- फिल्म की शूटिंग कर रही हूं
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वह 'मेट गाला 2024' में शामिल नहीं होंगी क्योंकि वह एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। 'इस साल आप किसे इस इवेंट में देखना चाहेंगी?' सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानती कि इस साल कौन जा रहा है।" 'मेट गाला 2024' का आयोजन 6 मई को न्यूयॉर्क में किया जाएगा।