मेट गाला इवेंट के बाहर फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों को रोका गया, जलाया गया अमेरिकी झंडा
न्यूयॉर्क में मेट गाला इवेंट के बाहर प्रदर्शन कर रहे करीब 1,000 फिलिस्तीनी समर्थकों को रोका गया जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका का एक झंडा जला दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल पार्क में प्रथम विश्व युद्ध के स्मारक को भी नुकसान पहुंचाया गया है। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, 2 दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।