मेट गाला में पहुंचीं किम करदाशियां की बेहद पतली कमर को लेकर लोगों ने जताई चिंता
रिऐलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां, मेट गाला में कॉर्सेट स्टाइल वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं और उनकी बेहद पतली कमर को लेकर लोगों ने चिंता जताई है। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके वीडियो को 'परेशान करने वाला' बताया। एक यूज़र ने कमेंट किया, "अपने अंदरूनी अंग कहां रखकर गई हो?" जबकि अन्य ने लिखा, "वह सांस कैसे ले रही हैं?"