मेटा के अगले सीओओ बनने जा रहे 44-वर्षीय हैवियर ओलिवन कौन हैं?
मेटा के सीओओ के रूप में शेरिल सैंडबर्ग की जगह लेने जा रहे हैवियर ओलिवन अक्टूबर 2007 से कंपनी में काम कर रहे हैं। स्पेन से ताल्लुक रखने वाले ओलिवन (44) ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। फेसबुक में बतौर हेड (इंटरनैशनल ग्रोथ) शामिल होने से पहले वह जापान की एनटीटी और सीमेंस में काम कर चुके थे।