मेटा के पूर्व इंजीनियर ने अपनी बर्खास्तगी को लेकर कंपनी के खिलाफ दायर किया केस
मेटा के एक पूर्व फिलिस्तीनी-अमेरिकी इंजीनियर ने अपनी बर्खास्तगी को लेकर कंपनी के खिलाफ कैलिफोर्निया (अमेरिका) में मुकदमा दायर किया है। पूर्व इंजीनियर के मुताबिक, मेटा ने उसे फिलिस्तीनी इंस्टाग्राम पोस्ट को दबाने वाले बग को ठीक करने में मदद करने के लिए फरवरी 2024 में नौकरी से निकाला था। पूर्व इंजीनियर ने मेटा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।