मेटा ने फिलिस्तीनी इंस्टाग्राम यूज़र्स के बायो में 'आतंकी' जोड़ने पर मांगी माफी

मेटा ने कुछ फिलिस्तीनी इंस्टाग्राम यूज़र्स के बायो में 'आतंकी' शब्द जोड़ने पर माफी मांगी है। दरअसल, अरबी भाषा में लिखे कुछ शब्दों को ट्रांसलेट करने पर अंग्रेज़ी में 'आतंकी' लिखा दिखा और मेटा के एक अधिकारी के मुताबिक, इसे ठीक कर दिया गया है। मेटा पर फिलिस्तीन के समर्थन से जुड़े पोस्ट को सेंसर करने का भी आरोप है।

Load More