मेटा से रश्मिका का डीपफेक वीडियो पोस्ट करने वाले अकाउंट का यूआरएल देने को कहा: पुलिस
दिल्ली पुलिस ने मेटा को उस अकाउंट का यूआरएल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है जिसने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रश्मिका मंदणा का डीपफेक वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज करने के एक दिन बाद यह कदम उठाया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले लोगों की भी जानकारी मांगी है।