मेट्रो कोच के अंदर डांस के वीडियो बना रहे लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो ने पोस्ट किया मीम
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो कोच के अंदर डांस के वीडियो बना रहे लोगों के लिए एक मीम पोस्ट किया है। मीम में गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस जजेस के रूप में दिखाए गए हैं जिसमें लुईस कह रहे हैं, "आपके स्टेप्स बहुत सही हैं...लेकिन जगह नहीं।" बकौल डीएमआरसी, मेट्रो में 'SAFAR' करें, 'SUFFER' ना कराएं।