मेट्रो में तेज़ म्यूज़िक बजाकर नाचते कांवड़ियों के वीडियो पर डीएमआरसी ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली मेट्रो के एक कोच में तेज़ म्यूज़िक बजाकर नाचते कांवड़ियों के वायरल वीडियो पर डीएमआरसी ने प्रतिक्रिया दी है। डीएमआरसी ने कहा, "हम यात्रियों से निवेदन करते हैं कि वह मेट्रो में सफर के दौरान अनुशासन और शिष्टाचार का पालन करें। सभी यात्रियों को सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके व्यवहार से साथी यात्रियों को कोई असुविधा न हो।"