मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में हिस्सेदारी खरीदने के लिए एमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट कर रहे हैं बातचीत: रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, डायग्नोस्टिक्स कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर कथित तौर पर $300 मिलियन+ जुटाने और एक छोटी हिस्सेदारी बेचकर एक रणनीतिक पार्टनर लाने की कोशिश में है। फ्लिपकार्ट और अपोलो अस्पताल संभावित निवेशकों में से हैं व एमेज़ॉन ने शुरुआती चर्चा की है। मेट्रोपोलिस का मार्केट कैप $1.1 बिलियन है जो 2022 की शुरुआत के मुकाबले लगभग आधा है।