मेडिकल के 38 छात्र-छात्राओं ने कर्नाटक के अस्पताल में बनाईं रील्स, 10 दिन बढ़ाई गई ट्रेनिंग
कर्नाटक के गदग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के 38 छात्र-छात्राओं ने अस्पताल के अंदर रील्स बनाईं जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी की हाउसमैनशिप ट्रेनिंग 10 दिन के लिए बढ़ा दी है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. बसवराज बोम्मनहल्ली ने कहा, "वे ऐसा अस्पताल के बाहर कर सकते थे।" छात्रों के मुताबिक, उन्होंने प्री-ग्रैजुएशन सेरेमनी के लिए रील्स बनाई थीं।