मेडिकल सलाह के बिना बॉडी बनाने का पागलपन खतरनाक: सिद्धांत की फोटो शेयर कर अग्निहोत्री

टीवी ऐक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी (46) के निधन के बाद फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "यह बहुत दुखद है...बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के बॉडी बनाने का पागलपन बहुत खतरनाक है...हाइपर-जिमिंग एक नया ट्रेंड है...जिसे इंस्टाग्राम के चलते काफी बढ़ावा मिला है।" बकौल अग्निहोत्री, इसे नियंत्रित करना होगा (और) समाज को पुनर्विचार करने की जरूरत है।

Load More