मेदवेदेव ने किसी रूसी पुरुष टेनिस खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार राशि जीतने का रिकॉर्ड तोड़ा
दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी डानिल मेदवेदेव ने किसी रूसी पुरुष टेनिस खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक पुरस्कार राशि जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 26-वर्षीय मेदवेदेव ने करियर में $23,893,002 की पुरस्कार राशि जीती है। उन्होंने दुनिया के पूर्व नंबर-1 येवगेनी काफेलनिकोव को पीछे छोड़ा जिन्होंने $23,883,797 की पुरस्कार राशि जीती थी। $16,186,480 जीतने वाले निकोलाय डेविडेन्को तीसरे स्थान पर हैं।