मेनका गांधी को ऐसे नहीं छोड़ने वाला, मानहानि का नोटिस भेजूंगा: एल्विश यादव
यूट्यूबर एल्विश यादव ने कहा है कि वह बीजेपी सांसद मेनका गांधी को मानहानि का नोटिस भेजेंगे। मेनका के एनजीओ ने रेव पार्टियों में नशे के लिए सांपों का ज़हर उपलब्ध कराए जाने को लेकर एल्विश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एल्विश ने कहा, "उन्होंने (मेनका) मुझे सांप सप्लाई करने वालों का सरगना बता दिया...मैं ऐसे नहीं छोड़ने वाला।"