मेनका गांधी ने सुलतानपुर लोकसभा सीट से दाखिल किया नामांकन
बीजेपी नेता मेनका गांधी ने बुधवार को सुलतानपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मेनका के साथ यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे और नामांकन करने से पहले मेनका गांधी ने सुलतानपुर में रोड शो भी किया। उन्होंने कहा, "यह एक प्रतिस्पर्धा है लेकिन मुझे लगता है कि हम जीतेंगे। इस बार चुनौती कम है।"