मेनका से पूछा गया, 'क्या सरकार की आलोचना करने पर कटा वरुण का टिकट?'; उन्होंने दिया जवाब
सुल्तानपुर (यूपी) से सांसद व बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने 'क्या उनके बेटे वरुण गांधी का टिकट सरकार की आलोचना करने पर कटा' सवाल पर कहा है, "मैं किसी अन्य कारण के बारे में नहीं सोच सकती। उन्होंने जो कुछ भी लिखा, वह मुद्दों पर था।" उन्होंने कहा, "वरुण काबिल इंसान हैं...अगर उनमें दम होगा तो वह बहुत आगे जाएंगे।"