मेमोरी लॉस से जूझ रही यूपी की छात्रा ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में हासिल किए 90.4% अंक
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 2014 में कार हादसे के बाद शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस से जूझ रहीं मेरठ (उत्तर प्रदेश) की 19-वर्षीय छात्रा निवेदिता चौधरी को सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 90.4% अंक मिले हैं। हादसे में उनके पिता की मौत हुई थी जबकि निवेदिता को सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह एक महीना कोमा में थीं।