मेयर ने शेयर कीं दिल्ली के अस्पताल में कूड़े और गंदे शौचालयों की तस्वीर, अफसर को किया सस्पेंड
दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने सोमवार को नगर निगम के हिंदू राव अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अनियमितताओं को लेकर अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट को निलंबित किया। ओबेरॉय ने अस्पताल में कूड़े के ढेर और गंदे शौचालयों की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कहा, "मैं अस्पताल का दोबारा दौरा कर देखूंगी कि समस्याओं का निपटारा हुआ या नहीं।"