मेरठ से अरुण गोविल या कुमार विश्वास, बृजभूषण का कटेगा टिकट
लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की बची 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए BJP ने तैयारी शुरू कर दी है। यूपी की मेरठ और बृजभूषण सिंह की सीट कैसरगंज सीट की चर्चा सबसे ज्यादा है। BJP बृजभूषण की सीट से प्रत्याशी बदल सकती है। वहीं, मेरठ से अरुण गोविल या फिर कुमार विश्वास को उतारा जा सकता है।