मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, यह डरावना था: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी व यूट्यूबर आलिया कश्यप ने शनिवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में अपने फैन्स और फॉलोवर्स को बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। उन्होंने लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया था, बहुत डरावना है...मैं मरना चाहती हूं। कृपया...इस बीच अगर कुछ पोस्ट किया गया हो...कोई संदेश या कुछ अजीब मिला हो तो उसे अनदेखा करें।"