मेरा इस्तीफा तो परमानेंट कांग्रेस अध्यक्षा के पास है: सोनिया से पायलट की मुलाकात के बाद गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद कहा है, "जब से सीएम बना हूं तब से मेरा इस्तीफा परमानेंट कांग्रेस अध्यक्षा के पास है।" उन्होंने कहा, "बार-बार मुख्यमंत्री बदलने की बात नहीं आनी चाहिए। जब मुख्यमंत्री बदलना होगा तब कानों-कान किसी को खबर नहीं होगी।" बकौल गहलोत, "अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।"