मेरा कद 115 सेंटीमीटर होना हमारे रिश्ते के बीच नहीं आया: सगाई के बाद अब्दु रोज़िक
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी रह चुके तजाकिस्तान के गायक अब्दु रोज़िक ने सगाई के बाद कहा है कि उनका कद 115 सेंटीमीटर होने से उनके व उनकी मंगेतर के बीच कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने 'टीओआई' से कहा, "मेरी मंगेतर 155 सेंटीमीटर (5 फीट) लंबी है...दुनिया में कई विकलांग लोग हैं जिन्हें जीवनसाथी का साथ मिलता है।"