मेरा किसी भारतीय अंतरिक्षयात्री के साथ उड़ान भरने का सपना है: फ्रांसीसी ऐस्ट्रोनॉट थॉमस
फ्रांस के अंतरिक्षयात्री थॉमस पेस्केट ने सोमवार को कहा, "मेरा एक नया सपना है कि एक दिन किसी भारतीय अंतरिक्षयात्री के साथ उड़ान भरूं।" उन्होंने कहा, "भारत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने की कगार पर है, गगनयान मिशन बेहद प्रभावशाली है।" गौरतलब है कि पेस्केट ने 2016-17 और 2021 में इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर 6-6 महीने बिताए थे।