मेरा डीपफेक वीडियो बनाया जा चुका है, युवा लड़कियों से कहूंगी 'गलती आपकी नहीं है': लियोनी
अभिनेत्री सनी लियोनी ने बताया है कि उनका डीपफेक वीडियो बनाया जा चुका है। उन्होंने कहा, "मैं इससे परेशान नहीं हुई। मैं डीपफेक वीडियो का सामना करने वाली युवा लड़कियों से कहना चाहूंगी कि गलती उनकी नहीं है। ऐसा कुछ होने पर साइबर सेल में शिकायत करें।" बकौल लियोनी, यह परेशानी अभी की नहीं बल्कि बहुत पुरानी है।